फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Etawah defeated Auraiya by nine wickets

इटावा ने औरैया को नौ विकेट से हराया

Fri, 05 Feb 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Etawah defeated Auraiya by nine wickets
उरई (जालौन)। इटावा ए टीम ने औरैया को नौ विकेट के बड़े अंतर से हराया। मैच में नाबाद 37 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज इक्षाक मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

जमुना देवी मैदान पर जालौन लीग अंडर16 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन इटावा ए का मुकाबला औरैया से हुआ। आसमान में छाए बादलों को देखकर मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया। औरैया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इटावा के देवांश चतुर्वेदी ने 13 रन देकर चार विकेट चटकाए वहीं अवसाद खान को तीन विकेट मिले। बल्लेबाजों में अकेले सुधीर ही रहे, जिन्होंने कुछ आक्रामक शॉट खेलने का साहस जुटाया। उनके 30 रन में तीन छक्के शामिल थे। अमन ने 12 रन बनाए। औरैया ने 17.4 ओवर में 80 रनों पर ऑल आउट हो गई।
इटावा की भी शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में उसे विकेट सचिन के रूप में विकेट गंवाना पड़ा लेकिन तेज गेंद फेंकने के चक्कर में गेंदबाजों ने लाइन और लेंथ खो दी गई। इसका लाभ खास तौर पर इक्षाक ने उठाया। उन्होंने नाबाद 37 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर विनय सेंगर ने दिया। ओमपुरी शाक्य ने नाबाद 19 रन बनाए। इस प्रकार औरैया की टीम नौ विकेट से मैच हार गई।
विज्ञापन

13वें ओवर में उसके गेंदबाज तनुज यादव को एक विकेट मिला। अन्य गेंदबाज विफल साबित हुए। अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी व सुशील दीक्षित ने की। स्कोरर की भूमिका में प्रतिपाल सिंह और निखिल राठौर रहे। कमेंटेटर उत्तम व प्रशांत ने खिलाडियों में जोश भरा। इस दौरान नीरज पाठक, जुझार सिंह राजपूत, प्रभाकर सिंह, गोविंद चौहान, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed