फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entrepreneurs will benefit from the cluster scheme

क्लस्टर योजना के तहर उद्यमियों को किया जाएगा लाभांवित

Sat, 30 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will benefit from the cluster scheme
ालपी में गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप निदेशक - फोटो : ORAI
कालपी। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में हैंडमेड पेपर क्लस्टर विषय पर औद्योगिक संगोष्ठी का आयोजन मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। इस अवसर पर हाथ कागज उद्योग के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा महत्वाकांक्षी योजनाओं को उद्यमियों को बताकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में औद्योगिक अभिप्रेरणा अभियान के तहत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विकास संस्थान कानपुर उपनिदेशक आशीष बाजपेई ने कहा कि क्लस्टर योजना को जीवित किया जाएगा। एक जिला एक उत्पाद योजना में हाथ कागज उद्योग को शामिल किया गया है, इसलिए योजना में लाभान्वित उद्यमियों को क्लस्टर के तहत लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लस्टर एक समूह होता है। 20 करोड़ रुपये दस प्रतिशत धनराशि उद्यमी को जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

एक क्लस्टर में कम से कम 25 इकाइयां होनी चाहिए। प्रत्येक इकाई का क्लस्टर अंश होगा। कुल प्रोजेक्ट के सदस्य एक फीसदी हिस्सा होगा। कंपनी एक्ट के तहत प्रत्येक क्लस्टर को रजिस्ट्रेशन कराए जाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्लस्टर की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए क्लस्टर कार्यक्रम बेहतर कदम है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में सहायक निदेशक एके भट्ट हाथ कागज निर्माता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, शिशुपाल गोयल, महेंद्र गौतम, हाजी सलीम, केपी शील, आदित्य त्रिपाठी, प्रेम कुमार गहोई, राजकुमार पतारा, सलीम अंसारी, कुलदीप शुक्ला, सजंय गुप्ता, रविन्द्र नाथ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed