{"_id":"5e08fcab8ebc3e87a0235561","slug":"entire-district-in-the-grip-of-cold-wave-mercury-reached-below-three-orai-news-knp5351860121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में पूरा जिला, पारा तीन से नीचे पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में पूरा जिला, पारा तीन से नीचे पहुंचा
विज्ञापन
कोहरे का दृश्य
- फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। इस समय पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। जैसे जैसे पारा गिर रहा है ठिठुरन भी बढ़ती जा रही है। रविवार को सबसे सर्द दिन रहा। पारा ढाई डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ठंड अधिक ही सितम ढा रही है।
रविवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए और फिर कोहरा आ गया। सर्दी बढ़ने के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है। लोग अपना काम छोड़ कर घर में एवं दुकानों के बाहर बाजार से लकड़ी खरीदकर या कूड़ा करकट जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। सर्दी व कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। रविवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस नंबर 11016 करीब 5 घंटे, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंबर 19166 करीब 3.25 घंटे, एर्नाकुलम से
बरौनी जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस नंबर 12522 करीब 3.05 घंटे देरी, कानपुर से झांसी पैसेंजर 51804 करीब सात घंटा, पुणे से लखनऊ जाने वाली 12104 करीब तीन घंटा, मुंबई से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12107 करीब डेढ़ घंटा, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस 12541 एवं 12542 ढाई ढाई घंटे देरी से आई। जबकि मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल नंबर 22122 करीब दो घंटे, पुणे से गोरखपुर जाने वाली 15030 अनिश्चितकालीन देरी से चल रही हैं। सुबह से ही कड़कड़ाती ठंड के बीच ट्रेनों व बसों का इंतजार यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। बसों में बैठे यात्री भी सर्दी से कंपकंपाते दिखाई दिए। कोंच स्टैंड पर भी अलाव का इंतजाम न होने से दिक्कतें रही। रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठे यात्री भी टोपा मफलर लपेटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
कक्षा आठ तक के स्कूल तीन दिन के लिए बंद
उरई। डीआईओएस एवं प्रभारी बीएसए भगवत पटेल ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर माध्यमिक के सभी विद्यालय सुबह 11 बजे से तीन बजे तक खुलेंगे।

रेलवे स्टेशन और पसरा सन्नाटा- फोटो : ORAI

शहीद भगत सिंह चौराहा पर गर्म कपड़े पहन कर निकलता परिवार- फोटो : ORAI