फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Entered the house and beat up the woman and her family members, five people injured

Jalaun News: घर में घुसकर महिला और परिजनों को पीटा, पांच लोग घायल

Fri, 07 Nov 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the woman and her family members, five people injured
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में महिला के घर में घुसकर युवकों उसके व परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। धारदार हथियारों से की गई मारपीट में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इकौना गांव निवासी कुसुमकली ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे गुढ़ा गांव निवासी रामसजीवन, दीपक , निखिल, मधु , मनीषा और संदीप उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी लोगों ने उसके पति और तीन बेटियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर कुसुमकली, वीरपाल, खुश्बू, सत्यवती और पंचवटी को लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को बचाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और घर में घुसकर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed