फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Enraged by the death of the teenager, villagers vandalized the sub-station.

Jalaun News: किशोर की मौत से भड़के ग्रामीणों ने सब स्टेशन में तोड़फोड़

Tue, 05 Dec 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Enraged by the death of the teenager, villagers vandalized the sub-station.
कालपी। 33 केवी लाइन से झुलसे किशोर की रविवार की देर रात मौत हो गई। सोमवार की सुबह किशोर की मौत की जानकारी हुई तो आक्रोशित ग्रामीण बिजली सब स्टेशन पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख कर्मचारियों ने मुख्य गेट बंद कर लिया। ग्रामीणों ने ईंट पत्थर मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाया। प्रशासन से पांच लाख की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव के अरविंद अहिरवार का 13 वर्षीय बेटा ऋषभ रविवार को बकरी चराने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत के पास से गुजरी 33 केवी लाइन के लटक रहे तार से उसका डंडा छू गया। इससे वह झुलस गया था। परिजन उसे ग्वालियर ले गए। रविवार की रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्रामीणों को किशोर की मौत की सूचना मिली तो करीब आठ बजे सरसेला बिजलीघर पहुंच गए। गेट नहीं खुला तो हंगामा किया। खिड़की का के शीशे तोड़ दिए। हंगामे की सूचना पर कालपी, चुर्खी और आटा थाना की पुलिस पहुंच गई। एसडीएम हेमंत कुमार पटेल ने पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का भरोसा देते हुए ग्रामीणों को समझाया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब ग्रामीण वापस लौटे और पोस्टमार्टम हाउस पर आगे की कार्रवाई बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की मौत पर विद्यालय में छुट्टी
ऋषभ सरसेला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मौत के चलते विद्यालय में सोमवार को छुट्टी कर दी गई। शिक्षकों ने बताया कि ऋषभ बेहद शांत और अच्छे स्वभाव का छात्र था। पढ़ाई में औसत था।



बड़ा होकर पिता का हाथ बंटाना चाहता था ऋषभ
ऋषभ पिता से कहता था कि वह जब बड़ा हो जाएगा तो उनका हाथ बटाएगा। परिवार के लोग उसकी इन बातों को लेकर भावुक हो जाते थे। उसकी मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है। मुन्ना लाल ने बताया कि ऋषभ तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा 10 वर्षीय छोटू और बहन सात वर्षीय प्रिंसी हैं। पिता अरविंद के पास करीब दो बीघा जमीन है। खेती और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed