फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Engine failure of Jhansi-Kanpur MEMU, passengers upset

Jalaun News: झांसी-कानपुर मेमू का इंजन फेल, यात्री परेशान

Wed, 22 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 22 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Engine failure of Jhansi-Kanpur MEMU, passengers upset
साबरमती सात घंटे और संत कबीरनगर एक्सप्रेस सवा दो घंटे देरी से आई
विज्ञापन

फोटो-26-उरई स्टेशन पर मेमू में सवार होते यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू का इंजन फेल होने से दो घंटे देरी से उरई स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली मेमू का इंजन गढ़मऊ रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इसके बाद चालक की सूचना पर झांसी स्टेशन दूसरा इंजन भेजा गया। इसके चलते ट्रेन दो घंटे विलंबित हुई। उरई रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय 11 बजे से स्थान पर दोपहर एक बजे उरई पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई।
भुआ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दीपांशु ने बताया कि जब उन्होंने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर से ली तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने उरई आकर दूसरी ट्रेन पकड़ी। उन्हें कानपुर समय से पहुंचना था। उधर साबरमती एक्सप्रेस भी करीब सात घंटे देरी से आई। दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस का उरई आने का समय रात 2.46 बजे का है। यह ट्रेन सुबह 9.39 बजे उरई स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटा 15 मिनट की देरी से उरई पहुंची। यह ट्रेन सुबह आठ बजकर चार मिनट के स्थान पर 10 बजकर 19 मिनट पर आई। यात्री द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि वह कानपुर से उरई आ रहे थे। उनकी रात भर ट्रेन में ही गुजर गई।
विज्ञापन


-बदले मार्ग से निकलेगी बैरकपुर एक्सप्रेस
उरई। प्रयागराज स्टेशन के पास हो रहे नॉन इंटरलाकिंग के काम के चलते झांसी कानपुर मार्ग से गुजरने वाले बैरकपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया गया है। झांसी से बैरकपुर कोलकाता जाने वाली ट्रेन नंबर 22198 उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी होकर नहीं निकलेगी। यह ट्रेन झांसी, मानिकपुर, छिवकी के रास्ते से निकलेगी। पीआरओ ने बताया कि इस साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग परिवर्तन 15 अप्रैल से 29 मई तक रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed