फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Encroachment removed from the highway, altercation with shopkeepers

Jalaun News: हाईवे से अतिक्रमण हटवाया, दुकानदारों से कहासुनी

Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the highway, altercation with shopkeepers
फोटो -11 दुकानों के सामने नाला खोदती जेसीबी मशीन। संवाद
कालपी। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में जोल्हूपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हाईवे की सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम की दुकानदारों से कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

जोल्हूपुर से यमुना पुल तक हाईवे पर बड़ी संख्या में ढाबा संचालकों और अन्य दुकानदारों ने दुकानें बना रखी थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एनएचएआई ने जांच कर अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किया था। तय समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर शुक्रवार को एनएचएआई टीम ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह के साथ अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार अभिनव तिवारी, मुकेश कुमार और कोतवाली पुलिस को आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए थे। अभियान की शुरुआत मदारीपुर रोड से की गई। टीम ने सड़क के बीच से 22.5 मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। एनएचएआई के कर्मचारी इंग्लेश शर्मा ने बताया कि अभियान यमुना पुल तक जारी रहेगा। इस दौरान हाईवे की सीमा निर्धारित करने के लिए नाला खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। इससे यहां दोबारा कोई अतिक्रमण नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाला खोदाई का दुकानदारों ने किया विरोध

अतिक्रमण हटाने के दौरान हाईवे अथॉरिटी द्वारा तय सीमा में नाला खोदाई शुरू की गई तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि नाले की खोदाई से दुकानों के सामने आवागमन बाधित होगा और दुकानदारी प्रभावित होगी। अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाते हुए अभियान में बाधा न डालने की चेतावनी दी। पुलिस बल ने मौके पर मौजूद लोगों को हटाया और अभियान जारी रखा।


वर्जन

हाईवे किनारे हुई अतिक्रमण को हटवाया गया है। आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलते रहेंगे।

मनोज कुमार सिंह, एसडीएम

फोटो -11 दुकानों के सामने नाला खोदती जेसीबी मशीन। संवाद

फोटो -11 दुकानों के सामने नाला खोदती जेसीबी मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed