{"_id":"5f84a65f8ebc3ea360757b01","slug":"enapeees-khaate-mein-katautee-apadet-na-karane-par-vetan-roka-orai-news-knp588105730","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस खाते में कटौती अपडेट न करने पर वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस खाते में कटौती अपडेट न करने पर वेतन रोका
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते माध्यमिक शिक्षक।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। पांच अक्तूबर से डीआईओएस कार्यालय में पांच सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का बेमियादी धरना, प्रदर्शन सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एसके शुक्ला के आश्वासन पर खत्म हो गया। डीआईओएस भगवत पटेल ने एनपीएस खाते अपडेट न होने पर विभागीय गलती मानते हुए तीन कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। सभी शिक्षकों के एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम)संबंधी खाते अपडेट होने के बाद ही रोक हटेगी।
डीआईओएस ने सिटीजन चार्टर जनवरी तक लागू करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का भुगतान इसी माह करने का भरोसा दिया। अन्य समस्याओं का निस्तारण जल्द करने के लिए कहा। इस पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. महेश द्विवेदी, जिला मंत्री राजकुमार पाल ने इसे संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि अगर समस्याएं न निपटीं तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस दौरान कमाल अहमद, तेज सिंह, श्यामबाबू द्विवेदी, परमानंद, बलदाऊ दुबे, एसबी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, रामजी तिवारी, परशुराम, बालकिशुन वर्मा आदि मौजूद रहे।