{"_id":"6772e993af0ff6bbd60e7bc4","slug":"electricity-workers-will-work-wearing-black-bands-from-january-1-in-protest-against-privatization-orai-news-c-224-1-ori1005-123975-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: निजीकरण के विरोध में पहली जनवरी से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: निजीकरण के विरोध में पहली जनवरी से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली कर्मचारी
Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। निजीकरण का विरोध खत्म नहीं हो रहा है। जिले में भी बिजली विभाग के कई संघ और संगठन निजीकरण का विरोध कर रहे हैं और कई बार धरना भी दे चुके हैं। अब झांसी में हुई बैठक के बाद फिर से कर्मचारी विरोध में आ गए हैं। उन्होंने रूपरेखा बनाई है कि पहली जनवरी से वह काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिले के पदाधिकारियों ने बताया कि झांसी में रविवार को बैठक हुई। इसमें कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा दबाकर निजीकरण के लिए कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, उस पर चर्चा हुई। जबकि सभी कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से काम कर ओटीएस योजना में भी प्रगति कर रहे हैं। इसके बाद भी कार्रवाई की जा रही है।
संघर्ष समिति के कर्मचारी परमात्माशरण, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, महीप सिंह परिहार, मुहम्मद शफीक ने बताया कि करीब 70 लोग झांसी गए थे। वहां से निर्देश मिले हैं कि एक जनवरी से सभी कर्मचारी काम पर रहकर निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके लिए जिले में भी रूपरेखा बना ली गई है। बताया कि अभी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया जा रहा है। आगे जो संगठन के निर्देश आएंगे। उसके अनुसार काम होगा।