{"_id":"65c68f5f17ae22ab380ec7f7","slug":"electricity-theft-was-taking-place-in-the-mill-raid-based-on-complaint-report-orai-news-c-224-1-ori1001-110630-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चक्की में हो रही थी बिजली चोरी, शिकायत पर छापेमारी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चक्की में हो रही थी बिजली चोरी, शिकायत पर छापेमारी, रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। विजिलेंस की टीम ने चक्की समेत नौ जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
टीम ने सूचना मिलने पर कई जगहों पर छापेमारी की। टीम के थाना प्रभारी चंद्रप्रताप सिंह व जेई आलोक खरे ने बताया कि गुरुवार देर शाम बिजली चोरी की शिकायत पर कई जगह चेकिंग की गई। डकोर में ओमप्रकाश उर्फ संजू अपनी चक्की में अलग से केबल लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे।
उनकी शिकायत बिजली पोर्टल पर आई थी। उनके खिलाफ 3.76 किलोवाट बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद शहर के रामकुंड क्षेत्र में टीम पहुंची। यहां नौ घरों में अलग से बिजली की केबल डालकर बिजली की चोरी हो रही थी। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम ने बताया कि रोजाना अभियान चलाया जा रहा है।