{"_id":"6637e9ba4e000a83b7037785","slug":"electricity-supply-to-40-villages-stopped-due-to-replacement-of-transformer-orai-news-c-224-1-ka11004-114345-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रांसफार्मर बदले जाने से 40 गांवोंं की ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रांसफार्मर बदले जाने से 40 गांवोंं की ठप रही बिजली आपूर्ति
Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 06 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
उरई/एट। बिजली उपकेंद्र पर दस एमवीए के ट्रांसफार्मर रखे जाने की वजह से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में हाहाकार मचा है। बिजली न आने से पानी की समस्या भी गहरा गई। कस्बे के साथ कुछ गांव की आपूर्ति दूसरे ट्रांसफार्मर से शुरू कर दी गई है। देर शाम तक ट्रांसफार्मर रखने की प्रक्रिया जारी थी। अधिकारियों का कहना है कि कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
एट नगर पंचायत में बने 32/11 केवी बिजली उपकेंद्र पर रखे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह दस एमवीए का ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शनिवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गई थी। ट्रांसफार्मर का अधिक वजन होने की वजह से हाइड्रो मशीन उसे उठाने में नाकाम हुई। जिसकी वजह से कल ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका।
रविवार को हाइड्रो मशीन के साथ-साथ दूसरी हाइड्रा मशीन को मंगाकर दस एमवीए के ट्रांसफार्मर की रखने की प्रक्रिया शुरू की गई। जो देर शाम तक चलती रही। उपखंड अधिकारी सूरज सोनी ने बताया कि वजन अधिक होने की वजह से ट्रांसफार्मर रखने में दिक्कत आ रही थी। दूसरी हाइड्रा मशीन मंगवाकर ट्रांसफार्मर रखवा दिया गया है। सोमवार की सुबह तक पूरे क्षेत्र की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। बाकी सप्लाई दूसरे ट्रांसफार्मर से रोक रोक कर आपूर्ति की जा रही है।