फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity supply faltered, patients returned without treatment due to lack of CT scan

Jalaun News: बिजली सप्लाई लड़खड़ाई, सीटी स्कैन न होने से बिना इलाज लाैटे मरीज

Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply faltered, patients returned without treatment due to lack of CT scan
उरई। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सोमवार को बिजली गुल रहने से स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गईं। ऐसे में गर्मी से मरीज बेहाल हो गए। स्टाफ भी परेशान होकर अपने कक्ष से बाहर निकल आए। रेडियोलॉजी के सीटी स्कैन में बिजली न होने से जांच नहीं हो पाई। इससे मरीज मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में रविवार से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे बिजली गुल हुई और सवा आठ बजे आई। दस मिनट बिजली रुकी और फिर चली गई। फिर 9.35 बजे आई। इस दौरान दोनों अस्पतालों में बिजली गुल रही। जनरेटर भी चलाया गया, लेकिन वह नाकाफी रहा। जनरेटर चलाने से एसी बंद कर दिए गए। एसी बंद करने पर कई मरीजों ने गर्मी का हवाला देते नाराजगी भी जताई। बाद में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने निरीक्षण किया और जहां भी जनरेटर से एसी चलते मिले, उन्हें बंद कराया। साथ ही मोबाइल से भी कई जगह के एसी बंद कराने को कहा। जनरेटर चलने से कई जगह तो बिजली सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन सीटी स्कैन सेवा सुचारू नहीं हो पाई। इसके चलते मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed