फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity, roads, credit issues heated up

बिजली, सड़क, ऋण के मुद्दे गरमाए

Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity, roads, credit issues heated up
विकास भवन सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक लेती डीएम चांदनी सिंह। - फोटो : ORAI
उरई। विकास भवन के सभागार में मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें बिजली, सड़क और ऋण जैसे मुद्दे उठे। उद्यमियों ने बुनियादी सुविधाएं भी न मिलने पर निराशा जताई और सुधार करने की मांग की। बैठक में मौजूद उद्यमी बिजली व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट दिखे। उन्होंने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं डीएम चांदनी सिंह ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि बिजली की समस्या तुरंत ठीक कराएं। डीएम ने निर्देशित किया कि बिजली आने और जाने की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप पर नियमित रूप से दें।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सड़कों पर गड्ढे होने, पानी भरे रहने की समस्या बताईं। इस पर उन्होंने पीडब्लूडी के एक्सईएन को निर्देशित किया कि गड्ढे को तत्काल ठीक कराए जाएं। उद्यमियों ने अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। इस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार से परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ओडीओपी से जुड़े उद्योगों की ऋण संबंधी फाइलों पर बैंकों का रवैया ठीक न रहने का भी मुद्दा उठाया गया। उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कहा कि 20 अधिक फाइलें ऋण के लिए अटकी हैं। इस पर डीएम ने लीड बैंक मैनेजर को बैंकों के साथ तुरंत बैठक करके मामला सुलझाने के निर्देश दिए। उरई इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि उद्यमियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी झांसी जाना पड़ता है। मंगलवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में भी कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था।
---------------------------
नहीं निपटे पूर्व में उठाए गए मुद्दे
पूर्व की उद्योग बंधु की बैठकों में बिजली, सड़क और ऋण का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है। यह मुद्दे जस के तस है।
-----------------
नए फीडर का मामला भी नहीं सुलझा
कोंच के उद्यमियों ने बिजली ट्रिपिंग की समस्या से निपटने के लिए नया फीडर बनाने की बात उठाई थी, उसका कोई हल नहीं निकला। उर्वशी इंडस्ट्रीज की ओर बताया गया कि उनके यहां एक महीने में 81 बार बिजली ट्रिप हुई। इससे ुकसान उठाना पड़ा। इसका भी हल नहीं निकला। कोंच के उद्य मी अनिल पटेल ने वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्लांट लगाने के लिए जमीन की मांग की थी, उस पर भी अभी तक कोई बात आगे नहीं बढ़ी।

------------------
उद्यमी लगाएं घर-प्रतिष्ठान पर तिरंगा
डीएम ने उद्यमियों से कहा कि जनपद में अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा मनाया जाना है। आप सभी लोग अपनी दुकानों पर तिरंगा जरूर लगाएं। आप तिरंगा कहीं से भी ले सकते हैं। दुकानों से या फिर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से। डीएम ने कहा कि वह कूड़े को नाली में प्रतिष्ठानों के बाहर न फेंके। सभी लोग दो कूड़ादान जरूर रखें। इस दौरान सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी असीम चौधरी, डीपीआरओ अवधेश सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, ईओ नगर पालिका विमलपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed