फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electricity derailed due to rain, it is difficult to walk on the roads with water

Jalaun News: बारिश से बेपटरी हुई बिजली, सड़कों पर पानी से चलना मुश्किल

Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity derailed due to rain, it is difficult to walk on the roads with water
उरई। बारिश के साथ बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। साथ ही सड़कों पर बारिश का पानी भरने से चलना भी मुश्किल हो गया है। तीन दिन से हो रही बारिश से भीषण गर्मी से निजात तो मिली, पर कई समस्या भी बढ़ गई। बिजली गुल होने 50 से ज्यादा गांव के लोग परेशान रहे। नाले नालियों की सफाई नहीं होने से जलभराव की भी समस्या उत्पन्न हुई। वहीं जर्जर खंभों तारों के लगते बिजली व्यवस्था डगमगाई है। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों में हालात खराब हैं।
विज्ञापन

नगर के बजरिया के कई मोहल्लों के साथ शांतिनगर,राजेंद्रनगर, बघौरा,पटेलनगर,उमरारखेरा में सबसे ज्यादा में बारिश की समस्या हुई है। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से पानी सड़कों पर बहने लगा। नालों की सफाई नहीं होने से ये समस्या उत्पन्न हुई। बिजली के फाल्ट बढ़ने से बिजली की कटौती पांच से छह घंटे की जा रही है। डकोर ब्लॉक क्षेत्र के कुसमिलिया,गढ़र,मड़ोरा, बरहा खरूसा, लाइट की बड़ी समस्या है। वहीं कच्ची सड़कें होने से गांव की सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। राधे, सुनील, राजेंद्र, उमाकांत ने बताया कि बिजली तो रुला रही है, साथ में सफाई कर्मी नहीं आता है। इससे सड़को पर कीचड़ है।
विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार नहीं मिल पा रही बिजली
कालपी। बुधवार को नगर में कई जगह दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इसके साथ साथ गुरुवार को सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। एसडीओ आदर्श राज ने बताया बिजली कर्मचारियों को बारिश के पानी से हो रहे फाल्ट को जोड़ने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन का तार टूटा, आपूर्ति बाधित
आटा। बिजली उपकेंद्र से चमारी गांव के लिए गईं एचटी लाइन का तार देर रात हवा व बारिश से टूट गया। इससे पूरी रात लोगों को बिजली के लिए परेशान रहने पड़ा। चमारी निवासी रविंद्र,राकेश, पिपरायां निवासी राघवेंद्र पाल, अमित,अभिषेक आदि का कहना है कि आटा बिजली उपकेंद्र की लाइनें जर्जर है। थोड़ी हवा पानी लाइनें टूट जाती हैं। सिरसाकलार क्षेत्र में गुरुवार को बारिश होने से लाइट व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसके चलते रात नौ बजे लाइट की आपूर्ति की गई। रात में भीं लाइट कई बार ट्रिप लिया। सुबह आठ बजे से 12 बजे तक कटौती रही। दो बजे से चार बजे तक कटौती रही। कदौरा में भी 23 घंटे बाद बिजली आई। क्षेत्र के परौसा,बवीना,कानाखेड़ा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले बागी, कुसमरा बावनी,खुटमिली,इकौना, जकसिया, चतेला,इटौरा बावनी, सहित अन्य गांवों में बुधवार सुबह 8 बजे से बिजली गायब हुई जो गुरुवार सुबह 9 बजे आई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीओ राजेश पटेल का कहना है कि अंडरग्राउंड लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। अब सुचारू रुप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed