फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electrical workers protesting performing

विद्युत कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers protesting performing
विद्युत उपखंड कार्यालय में नारेबाजी करते बिजली विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
चार सूत्री मांगें मंजूर न होने से खफा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गुरुवार को विद्युत कर्मचारी मोर्चा के बैनरतले विद्युत उपखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि अविलंब मांगें पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कालपी रोड स्थित उपखंड कार्यालय में गुरुवार को दोपहर बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। मांगें मंजूर न होने पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान विद्युत कर्मचारी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुहम्मद असलम ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर संगठन काफी समय से संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके विरोध में आज से संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अवस्थी लखनऊ के जीपीओ पार्क में बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसे लेकर कर्मचारी जिले में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांग है कि बिजली विभाग से भ्रष्टाचार खत्म किया जाए और ठेकेदारी प्रथा का अंत हो। संविदाकर्मियों का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक्तिभवन लखनऊ की तरह तृतीय संबद्ध वेतनमान का ग्रेड वेतन 6600 दिया जाए। 2005 तक के कर्मचारी का सीपीएफ के स्थान पर जीपीएफ काटा जाए और उन्हें भी पेंशन की सुविधा दी जाए। इस दौरान इसरार बाबू, शफीक बाबू, अजीम बाबू आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed