फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,voter,DM,BDO

पिया निरंजरपुर से गुलाब व पिचौरा से मिस्टर बने प्रधान

Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
election,village,voter,DM,BDO
उरई। जिले के डकोर व रामपुरा ब्लॉकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव की मतगणना पूरी हुई। इसमें डकोर ब्लॉक के पिया निरंजनपुर में गुलाब सिंह जीते। उन्हें कुल 501 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी अब्दुल कलाम को 141 मत मिले। गुलाब सिंह ने 360 मतों से जीत दर्ज की। वहीं रामपुरा ब्लॉक के पिचौरा में हुई मतगणना में मिस्टर ने जीत दर्ज की। मिस्टर को 204 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार को 169 मत मिले। मिस्टर ने 35 मतो से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बताते चलें कि डकोर ब्लॉक की पिया निरंजनपुर व रामपुरा ब्लॉक की पिचौरा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत हो गई थी। इस कारण जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर दोनों ग्राम पंचायतों में चुनावों को निरस्त कर दिया गया था और चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की गई थी। जिसके तहत रविवार को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों ब्लाकों में मतगणना का कार्य शुरू किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed