फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,video,DM,block

25 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Tue, 25 May 2021 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
election,village,video,DM,block
महेवा। ग्राम पंचायतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तकनीक खामी के चलते मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में 25 ग्राम प्रधानों का दो गज की दूरी का पालन करते हुए दो शिफ्ट में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। वहीं शेष 34 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम पूरा होने के बाद ही शपथ लेंगे। पंचायत की पहली मीटिंग 27 मई को संबंधित ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्ण होंगी। जिसमें समितियों का गठन होगा।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अश्वनी सिंह, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह एडीओ पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित प्रधानों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें जिसमें ग्राम प्रधान बाबई अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान चुर्खी तुलसीदास, ग्राम पंचायत दमरास राजकुमारी, ग्राम पंचायत हीरापुर मुस्तकिल उमाशंकर, ग्राम पंचायत जितामऊ मुस्तकिल कमलकांत राजपूत, ग्राम पंचायत कोडा किर्रही सविता, ग्राम पंचायत कीरतपुर पवनदीप, ग्राम पंचायत लौना उर्मिला देवी ने शपथ ली। वहीं ग्राम पंचायत महेवा इंद्रपाल सिंह, ग्राम पंचायत मंगरोल मुस्तकिल माया देवी, ग्राम पंचायत मैनुपुर दिवारा सुमन, ग्राम पंचायत मुसमरिया सुरेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत नसीरपुर मनोज, ग्राम पंचायत न्यामतपुर संदीप कुमार, ग्राम पंचायत निभाना मुकेश, ग्राम पंचायत पिपरौंधा कंचन सिंह, ग्राम पंचायत नूरपूर लाल सिंह, ग्राम पंचायत पिथऊपुर शिवदीप सिंह, ग्राम पंचायत सतराजू किरण, ग्राम पंचायत शेखपुर गुढ़ा रामबाबू, ग्राम पंचायत सिकरी रहमानपुर रविन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत सिम्हारा कासिमपुर दीप्ति, ग्राम पंचायत सिम्हारा शेखपुर मुस्तकिल गजराज, ग्राम पंचायत उरकरा कला शिवदास, ग्राम पंचायत पाल श्रीपाल सिंह को सोशल डिस्टनसिंग के तहत शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

---------------------
54 प्रधानों ने ली शपथ
मुहम्मदाबाद। कोरोना काल में शासन के सख्त निर्देश के बाद भी डकोर ब्लॉक परिसर में प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में दो गज की दूरी का पालन न कर उसकी धज्जियां उड़ाई गई। डकोर परिसर में 54 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन ने पहली बार नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जूम ऐप के जरिये वर्चुअल तरीकेे से शपथ दिलाई जाने के निर्देश थे। पहले दिन डकोर ब्लॉक में सम्पन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह में धज्जियां उड़ाई गई। परिसर में तीन राउंड में 18-18 के क्रम में 54 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा प्रधानों के साथ बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। वहीं मीडिया कर्मियों को गेट से बाहर रखा। इस मौके पर बीडीओ अशोक कुमार गुप्ता एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर, एडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव रमेश उदैनिया, नौशाद अहमद राणा रणजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed