{"_id":"60c503b48ebc3e753537f475","slug":"election-village-sp-sdm-block-orai-news-knp633821760","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शांतिपूर्ण तरीके से 63.83 प्रतिशत हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से 63.83 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन
उरई। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व शांतिपूर्ण तरीके से 63.83 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान स्थलों का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व सीडीओ अभय कुमार ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों पर कोविड की गाइडलाइन का पालन कराया गया।
बताते चलें कि जिले में निर्वाचित प्रधान व बीडीसी सदस्यों की मौत के बाद कुल चार सीटें रिक्त थी। इसमें दो प्रधान पद व दो बीडीसी की सीट है। इसके साथ ही जिले में ग्राम पंचायत सदस्य की 3342 सदस्य रिक्त थे। जिसमें सिर्फ 230 सीटों पर ही एक से अधिक प्रत्याशी के होने पर मतदान हुआ। उपचुनाव में मतदान के दौरान शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इन रिक्त सीटों के लिए मतदान हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं का जोश नजर आया। सबसे अधिक उत्साह कोंच व माधौगढ़ ब्लॉक में दिखाई दिया। दोनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें कोंच के कूडा ग्राम पंचायत में सबसे अधिक 88.5 प्रतिशत मतदान हुआ। वही माधौगढ़ की कुरौती में भी प्रधान पद के लिए 78 प्रतिशत हुआ।
------------
एसडीएम कालपी और सीओ ने बूथों का किया निरीक्षण
आटा। आटा के ग्राम अकबपुर इटौरा, गढा और कुसमरा में होने वाले वार्ड सदस्यों के चुनाव में शनिवार की सुबह सीओ कालपी और उपजिलाधिकारी ने भ्रमण कर वहां का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी कालपी कौशल कुमार, सीओ कालपी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक आटा शिव गोपाल वर्मा ने ग्राम अकबरपुर इटौरा, ग्राम गढा और ग्राम कुसमरा में होने वाले वार्ड सदस्यों के चुनावों के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वह कोविड की गाइड लाइन का पालन करें।(संवाद)
विज्ञापन
------
एडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
मतदान निष्पक्ष शांति पूर्ण कराने को लेकर एडीएम पूनम निगम, तहसीलदार बलराम गुप्ता ने मतदान स्थल छानी अहीर तरसौर जहटौली बूथों पर निरीक्षण कर मतदान कर्मियों व बोटरो से बातचीत की। जहटौली में 52 प्रतिशत मतदान रहा। तरसौर में 60 पतिसत मतदान रहा। छानी अहीर में 70 प्रतिशत मतददान रहा।
------------
कुछ इस तरह से बढ़ा मतदान प्रतिशत
सुबह 11 बजे - 31.61 प्रतिशत
दोपहर एक बजे - 48.92 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे - 57.40 प्रतिशत
शाम पांच बजे - 60.63 प्रतिशत
अंत पर -63.83 प्रतिशत
-----------
डीएम, एसपी ने कूड़ा मतदान केंद्र का लिया जायजा
कोंच। कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत कूड़ा में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए उपचुनाव में शनिवार को पुलिस सुरक्षा व कोविड नियमों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। चुनाव में मीनू चौहान व पुष्पा देवी के बीच मुकाबला है। प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। बूथ संख्या 74 में वार्ड संख्या 1 से लेकर 5 में रहने वाले कुल 674 व बूथ संख्या 75 में वार्ड संख्या 6 से लेकर 11 में रहने वाले कुल 685 मतदाता अपना वोट डालने के लिए पात्र थे। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक हुए मतदान में बूथ संख्या 74 में कुल 600 व बूथ संख्या 75 में कुल 604 मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ संख्या 74 में अमित प्रताप सिंह व बूथ संख्या 75 में विजय कुमार बतौर पीठासीन अधिकारी रहे। कोंच क्षेत्र में कुल 79.72 प्रतिशत मतदान हुआ। (संवाद)
---------------
प्रधान पर दिखा घमासान
नदीगांव। ब्लाक की ग्राम पंचायत कुदइया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित सुरेश कुशवाहा का बीमारी के चलते निधन हो जाने पर रिक्त पद पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 221 में कुल 705 मतदाताओं में से 554 व बूथ संख्या 22 में कुल 740 मतदाताओं में से 502 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बूथ संख्या 221 में प्रदीप व बूथ संख्या 222 में शिवकांत पीठासीन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। वहीं एएसपी आरके सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर मतदान केंद्र का जायजा लिया। (संवाद)
-----------
ब्लॉक के 12 ग्राम सदस्य पदों के लिए हुआ मतदान
जालौन। शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र की 4 ग्राम पंचायतों में 12 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान आला अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों पर भ्रमण करते नजर आए। ब्लॉक क्षेत्र की 61 ग्राम पंचायतों में 57 ग्राम पंचायतों में 535 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शेष 4 ग्राम पंचायतों में 12 सदस्यों के लिए मतदान संपन्न होना था। जिनमें हरकौती ग्राम पंचायत, सिकरी राजा, अलाईपुरा, गिधौसा में ग्राम पंचायत सदस्य पर शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान की प्रकिया संपन्न हुई। एडीएम पूनम निगम, तहसीलदार बलराम गुप्ता, बीडीओ महिमा विद्यार्थी, सीओ विजय आनंद, कोतवाल उदयभान गौतम पुलिस बल के साथ मतदान बूथों पर भ्रमण करते नजर आए। बता दें, 12 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए प्रत्येक सीट पर 2-2 कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की घोषणा 14 जून को मतगणना के बाद की जाएगी। (संवाद)
------
कुरौती में प्रधान पद के लिए पड़े वोट
माधौगढ़। कुरौती में प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गर्मी का मौसम में भी मतदाता लाइन में खड़े होकर वोट डालने का इंतजार करते रहे। कुरौती के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी में बनाए गए बूथों में क्रमश: वार्ड नंबर एक से छह तक में 559 मतदाता, वार्ड सात, आठ एवं नौ में 298 मतदाता, वार्ड नंबर 10 व 11 में 358 वोट पडे़। गांव के कुल 1555 मतदाताओं के सापेक्ष 1215 वोट डाले गए। यहां 78 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह मिर्जापुर में वार्ड नंबर दस में 97 के सापेक्ष 82 वोट डाले गए। मतदान 82 प्रतिशत रहा। ग्राम पंचायत धमना में वार्ड नंबर तीन में 63, वार्ड नंबर आठ में 47 वोट डाले गए। मतदान 83 प्रतिशत रहा। ग्राम पंचायत सुरपतिपुरा के वार्ड नंबर दो में 63, वार्ड नंबर तीन में 53, वार्ड नंबर सात में 62 वोट पड़े। ग्राम पंचायत बुढनपुरा के वार्ड नंबर आठ में 73, वार्ड नंबर नौ में 77, वार्ड नंबर दस में 91, वार्ड नंबर ग्यारह में 62 वोट डाले गए। (संवाद)