फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,village,health,school,block

ऐरी रामपुरा की पहली बैठक में हंगामा

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
election,village,health,school,block
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लाक के गांव ऐरी रामपुरा में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शुक्रवार को होने वाली पहली बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। खुली बैठक पंचायत भवन ऐरी गांव में होनी थी पर कुछ सदस्यों ने ऐरी पंचायत भवन में बैठक का विरोध किया। जिससे दोनों गांव सदस्य बंट गए। बाद में दोनों गांव के सदस्यों ने अपने अपने गांव में अलग-अलग बैठक हुई।
विज्ञापन

बता दें कि ऐरी रमपुरा दो गांवों को लेकर एक ग्राम पंचायत है। दोनों गांव में 11 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाते हैं। इस बार रामपुरा में 6 सदस्य चुने गए। वहीं ऐरी गांव में 5 सदस्य चुने गए हैं। शुक्रवार को ग्राम प्रधान ओमकार पाल ने पहली बैठक ऐरी पंचायत भवन में बुलाई थी। जिसमें रामपुरा के सदस्य बैठक में नहीं पहुंचे। रामपुरा के सदस्यों ने अपने गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में बैठक की। बैठक में मौजूद सदस्य परशुराम, संतराम, देशराज, पार्वती आदि ने विरोध कर दिया। बताया ऐरी गांव की कुछ अराजक तत्वों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ो मारपीट की। इन सदस्यों का कहना है हम महिला सदस्य होने के नाते दूसरे गांव में बैठक को नहीं जाएंगे। बैठक रामपुरा में होनी चाहिए। वहीं प्रधान ओमकार पाल का कहना है पिछली बार भी पत्नी प्रधान थी। जो बैठक होती थी वह ग्राम पंचायत भवन ऐरी मे होती थी। इस बार भी हम लोगों ने बैठक में सभी लोगों को बुलाया था। अगर इस तरह की कोई बात है तो हम लोग बैठकर हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed