{"_id":"60c3a4ec8ebc3e11e549f36e","slug":"election-village-covid-19-cmo-vaccinated-orai-news-knp633624021","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा काम करने प्रधानों की शासन को भेजी जाएगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा काम करने प्रधानों की शासन को भेजी जाएगी सूची
विज्ञापन
उरई। टीकाकरण में अच्छा काम करने वाले प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉकों के काम की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि 18 प्लस और 45 प्लस वाले अलग-अलग बूथ बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी बूथ बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉकों के प्रधानों की मदद ली जा रही है। टीकाकरण में कुछ प्रधान अच्छा काम भी कर रहे हैं। ब्लॉक टीकाकरण में अच्छा काम करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक या दो ब्लॉक को छोड़कर सभी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अनुरोध किया कि वह टीकाकरण में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक टीकाकरण हो सके। (संवाद)
---
ऑनलाइन बुक होने के बाद भी टीका के लिए भटके
जालौन। नगरीय पीएचसी हरीपुरा में 18 वर्ष या उससे ऊपर के लोगों की वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ बढ़ रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र पर 170 लोगों के वैक्सीन लगाई गई। नगरीय पीएचसी हरीपुरा में 18 वर्ष तथा उससे ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को 100 लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था थी पर 70 लोगों लगवाई हैं। 45 वर्ष से ऊपर के 100 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उधर, वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र व निर्धन परिवार के युवाओं को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। युवा राहुल उडग़ेकर, दीपक राजावत, अमित, राहुल राजावत, सुरेंद्र कुशवाहा, मनीष परिहार ने डीएम से मांग की है कि नगरीय पीएचसी पर वैक्सीन के लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर खोला जाए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने बताया कि फिलहाल ऑनालाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवाओं को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। (संवाद)