फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,SP,doctor,orai,lucknow cricket kanpur auraiya won

एसपी का तबादला, रवि बने पुलिस कप्तान

Fri, 23 Jul 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
election,SP,doctor,orai,lucknow cricket kanpur auraiya  won
नवागंतुक एसपी रवि कुमार - फोटो : ORAI
उरई। जिले के पुलिस कप्तान डा. यशवीर सिंह का शुक्रवार को तबादला हो गया। उन्हें सिद्वार्थ नगर का पुलिस कप्तान बनाया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ कमिश्नरी में कार्यरत रवि कुमार को जनपद के पुलिस कप्तान की कमान सौंपी गई है। देर शाम तक नए एसपी रवि कुमार जिले में पहुंचे नहीं थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नए कप्तान शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ यशवीर सिंह ने बीते साल जुलाई में ही जिले का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में कई हत्याएं, लूट व अपहरण के मामलों का खुलासा हुआ। इसके अलावा हाल ही में निपटे पंचायत चुनाव में भी किसी तरह की हिंसा समूचे जिले में नहीं हुई। इसलिए उनके कार्यकाल को भी ठीक माना जा रहा है। नए पुलिस कप्तान रवि कुमार भी आगरा और मुरादाबाद में भी पुलिस अधीक्षक पद रह चुके हैं। वे 2015 बैच के आईपीएस हैं।
विज्ञापन

--------------
एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक छह आरक्षी बदले
उरई। निवर्तमान एसपी डा. यशवीर सिंह ने गुरुवार को एक निरीक्षक, चार उपनिरीक्षक, छह आरक्षियों को इधर से उधर किया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार थानाध्यक्ष चुर्खी मनोज कुमार को पुलिस लाइन, उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा को चौकी प्रभारी जालौन से उपनिरीक्षक कदौरा, कदौरा थाने के उपनिरीक्षक योगेंद्र शर्मा को जालौन कस्बा चौकी प्रभारी, कुठौंद थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुुमार सिंह को थाना कुठौंद से पिरौना चौकी प्रभारी वहीं पिरौना चौकी प्रभारी रहे लालबहादुर को थाना कुठौंद भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सतेंद्र कुमार, मनोज कुमार को आटा और मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना कैलिया, सुरजीत को पुलिस लाइन से प्रधान लिपिक शाखा, महिला सिपाही अनन्या शर्मा को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कालपी। कालपी कोतवाली के मोहल्ला रामगंज निवासी राजू उर्फ राजन 24 दिन पहले किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था। इस पर हिन्दू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ राजन निवासी मोहल्ला रामगंज कालपी को शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed