{"_id":"60e5a8f58ebc3e91071e30e2","slug":"election-sdm-voter-block-bdc-orai-news-knp638739713","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार दावेदार
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 4 दावेदार सामने आए हैं। ब्लॉक परिसर में शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री में 4 दावेदारों ने 6 सेट में पर्चे खरीदे। 8 जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे, 9 को वापसी और 10 को मतदान होगा। दस जुलाई को ही ब्लाक प्रमुख की घोषणा भी कर दी जाएगी।
ब्लाक प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही है। इस बार जालौन ब्लाक प्रमुख का पद अनाक्षित है। अनारक्षित पद के लिए 4 दावेदार सामने आए हैं। जिनमें सुढ़ार एवं सालाबाद क्षेत्र से बीडीसी रामराजा निरंजन, जीपुरा क्षेत्र से बीडीसी बबिता भूपेंद्र सिंह सेंगर, जगनेवा क्षेत्र से बीडीसी शिवप्रताप सिंह एवं सहाव द्वितीय क्षेत्र से बीडीसी नीतू संजय चतुर्वेदी ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार के रूप में आए हैं। बुधवार को हुई नामांकन पत्रों की बिक्री में रामराजा निरंजन एवं बबिता भूपेंद्र सिंह सेंगर ने 2-2 सेट में पर्चे खरीदे। मजेदार बात यह है कि यह दोनों दावेदार भाजपा से संबंध रखते हैं। शिवप्रताप सिंह व नीतू संजय चतुर्वेदी ने एक-एक सेट में पर्चा खरीदा। एडीओ पंचायत महेश पाल ने बताया कि 6 सेट नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
-------------
कोंच में 3 व नदीगांव में 8 नामांकन पत्र खरीदे
कोंच। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक कोंच पद हेतु बुधवार को निर्धारित समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सहायक निर्वाचन अधिकारी हरदेव प्रसाद अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम की देखरेख में क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना देवी पत्नी मानसिंह बिरगुवां बुजुर्ग, पुष्पा देवी पत्नी धीरेंद्र सुनायां व रानी पत्नी विनोद ने डबल सेट में नामांकन पत्र खरीदे। वहीं नदीगांव में सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाषचंद्र त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी की देखरेख में उर्वशी देवी, राघवेंद्र सिंह बदउंआं, किरण, रामसिंह पुत्र गोपाल सिंह घिलौर, अर्जुन सिंह पुत्र कृपाल सिंह पजौनिया, शांतिदेवी पत्नी अर्जुन सिंह पजौनिया व रागिनी देवी पत्नी अभिमन्यु सिंह पजौनिया ने नामांकन पत्र खरीदे। अर्जुन सिंह ने डबल सेट में नामांकन पत्र खरीदा। 8 जुलाई गुरुवार को दोनों ब्लॉकों में नामांकन होंगे।
विज्ञापन
--
माधौगढ़ में चार पर्चे खरीदे
माधौगढ़। खंड विकास कार्यालय के परिसर पर चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें सुमन पत्नी राकेश कुमार बीडीसी मिहौनी, हेमलता पुत्री राकेश बीडीसी जैतपुरा, चिंतामन पुत्र डालचंद्र बीडीसी हरौली ने नामांकन पत्र खरीदे। (संवाद)
-------
रामपुरा में तीन ने खरीदें नामांकन पत्र
रामपुरा। बीडीओ ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि प्रमुखी चुनाव के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रोस्टर सिस्टम के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है। एडीएम नमामि गंगे विकास खंड रामपुरा में एआरओ व एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। बुधवार को अजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बेरा, ऋषि दुबे पुत्र सीताराम हिम्मतपुर व मंगलपाल पुत्र हरगोविंद महूटा समेत तीन बीडीसी ने पर्चे खरीदे। (संवाद)