फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,mla,DM,pool sampling,jhansi mirjapur national higway

मिली सौगात, चालू हुआ कोटरा पुल

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
election,mla,DM,pool sampling,jhansi mirjapur national higway
कोटरा। जिले से कोटरा होते हुए झांसी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और डीएम प्रियंका निरंजन ने कोटरा में बन रहे बेतवा पुल का मंगलवार को निरीक्षण कर्र आवागमन चालू करा दिया है। इससे अब मऊरानीपुर, झांसी व टीकमगढ़ आदि शहरों को जाने वाले यात्रियों को 50 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन

बता दें जिले के कोटरा होते हुए मध्यप्रदेश व झांसी से जोड़ने के लिए दशक पूर्व यह काम शुरू हुआ था। वर्ष 2011 में बसपा सरकार में 56 करोड़ की लागत से इस पुल का निमार्ण शुरू किया गया। कार्य तेजी के साथ शुरू हुआ। पर एक वर्ष बाद चुनाव में सपा सत्ता में आई और पुल निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ, लेकिन गति धीमी पड़ गई। इसके बाद 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही एक बार फिर पुल की कवायद तेज हो गई। हालांकि बीच में कई बार काम बंद हुआ पर क्षेत्र के लोगों का इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस पुल के बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। सदर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की अधिकांश रिश्तेदारी नदी पार के गांवों में थी। जिसके चलते उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जान जोखम में डाल कर निकलते थे, बाशिंदे
कोटरा पुल न होने से क्षेत्र के लोग अपनी जान जोखम में डालकर नदी से होकर निकलते थे। जिससे कई बार हादसे भी हो चुके है, लेकिन चक्कर करीब 50 किलोमीटर का होने की वजह से लोग अपनी जान जोखम में डालते थे। वहीं बाढ़ आने से यह रास्ता भी बंद हो जाता था। पुल बनने से बाशिंदों को काफी सहूलियत मिली।
----
कस्बे का किया औचक निरीक्षण
उरई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने कोविड 19 के टीका करण के साथ दवा वैक्सीन का निरीक्षण करते हुए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पंचायत द्वारा बनाए जाने वाले जैविक पार्क का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशाराम अग्रवाल, संजय आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। (संवाद)

--
किसानों ने की शिकायत
कोटरा। क्षेत्र के किसान महेश सिंह, नृपत सिंह ने सदर विधायक से शिकायत करते हुए बताया कि गेंहू खरीद केंद्र में किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी आए दिन खरीद बंद कर देते है। कभी बारदाना न होने का बहाना बनाते है तो, कभी उठान न होने का। किसानों की शिकायत के बाद सदर विधायक ने गल्ला मंडी पहुंच कर केन्द्र प्रभारियों व कर्मचारियों को नियम अनुसार खरीद के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed