फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   election,court,police,judge,final

बारसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज

Thu, 06 Jan 2022 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
election,court,police,judge,final
उरई। जिला बार संघ चुनाव 28 जनवरी को होगा। इसके लिए मतदाता सूची गुरुवार को जारी कर दी गई। मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी गई है, जिनका निस्तारण शुक्रवार होगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का 10 जनवरी को प्रकाशन कर चुनाव प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सीओपी नंबर धारक 1190 अधिवक्ताओं को मतदान सूची में शामिल कर मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह मतदाता सूची अनंतिम है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जनवरी को किया जाएगा। बार संघ के अन्य चुनाव अधिकारियों के मुताबिक मतदाता सूची के फाइनल होने के बाद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 जनवरी को होगी। नामांकन सुबह 11 से 4 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया जिला जजी परिसर में होगी। महासचिव जीतेंद्र यादव ने बताया कि इस बार चुनाव में मतदान के लिए उन्हीं अधिवक्ताओं को मौका मिलेागा जिनके पास सीओपी नंबर होगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से कहा कि वह परिचयपत्र जरूर बनवा लें और उसका नवीनीकरण भी करा लें। बार संघ के सहायक चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा, राघवेंद्र तोमर, प्रमोद वर्मा ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं के लिए पदवार उनका नामांकन शुल्क और अनुभव की सूची जल्द नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed