फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly woman's body found hanging from a saree noose in the room.

Jalaun News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला वृद्धा का शव

Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's body found hanging from a saree noose in the room.
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में वृद्धा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन का कहना है कि पति की मौत के बाद वह अवसाद में थी। इसी के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी प्रेम देवी (70) सोमवार सुबह सोकर उठीं और रोज की तरह चाय-नाश्ता किया। इसके बाद वह घर के एक कमरे में चली गईं। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो पुत्र राजेंद्र को चिंता हुई। वह मां को देखने के लिए कमरे में पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। प्रेम देवी साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। बेटे ने तत्काल इसकी सूचना अपने चाचा कुंवर सिंह को दी।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मृतका के देवर कुंवर सिंह ने बताया कि उनके भाई और प्रेम देवी के पति प्रताप सिंह की 13 दिसंबर 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही प्रेम देवी मानसिक रूप से परेशान और अवसाद में रहने लगी थीं। वह पहले की अपेक्षा कम बातचीत करती थीं और अधिकतर समय गुमसुम रहती थीं। परिजनों के मुताबिक इसी कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed