फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly voters are witnesses of strong democracy: MLA

मजबूत लोकतंत्र के साक्षी हैं वृद्ध मतदाता : विधायक

Mon, 02 Oct 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly voters are witnesses of strong democracy: MLA
उरई। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर राठ रोड वृद्धाश्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी ईरज राजा ने बुजुर्गों को शाल उड़ाकर व अंग वस्त्र, चश्मा देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि वृद्ध मजबूत लोकतंत्र के साक्षी हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होना चाहिए। डीएम ने पांच बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आप बदलते समय सामाजिक, रजनीतिक, आर्थिक समीकरण और देश में प्रदेश औद्योगिकी के क्रमिक विकास के साक्षी है। आप निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और निर्वाचनों को सही मायने में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और सहभागी बनने के लिए निरंतर प्रगतिशील तंत्र के साक्षी है। आप सदैव की भांति अपना मत अवश्य डालें और युवा पीढ़ी को भारतीय लोकतंत्र में सकारात्मक योगदान के लिए उदाहरण बने व प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को निर्देशित किया कि वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण निरंतर किया जाए और स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन किया जाए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




100 साल से अधिक के छह मतदाताओं का हुआ सम्मान
माधौगढ़। वृद्ध दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के 100 प्लस मतदाताओं को एसडीएम, तहसीलदार ने शाल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
तहसील परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि 100 साल पूरे कर चुके वृद्ध मतदाताओं का सरकार सम्मान कर रही है। इसी के तहत बिजदुआं निवासी भूरी व भिखारी, मदनेपुर निवासी श्याम सुंदर, कन्हरपुरा निवासी पार्वती, निनावली जागीर निवासी पूरन, हमीरपुरा निवासी चंद्रवती को शाल व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि 100 साल पूरे कर लोग ओर पूज्यनीय हो जाते है, इसलिए सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बूढ़ों का विशेष ध्यान दें। इस दौरान नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, राजेंद्र दूरबार, विपेंद्र सिंह, मोहनलाल,अभिषेक दूरवार, जितेंद्र राठौर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed