{"_id":"64d928b4d437d90e3d05ae84","slug":"elderly-prisoner-suffering-from-cancer-died-during-treatment-orai-news-c-224-1-ori1004-2234-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कैंसर पीड़ित वृद्ध कैदी की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कैंसर पीड़ित वृद्ध कैदी की उपचार के दौरान मौत
Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
उरई। हत्या के प्रयास में जेल में सजा काट रहे कैंसर पीड़ित कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक ने कैदी के परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
डकोर थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव निवासी मुन्ना (62) को हत्या के प्रयास के मामले में 14 नवंबर 2022 को दस वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह उरई जेल में सजा काट रहा था। 23 जुलाई को कैंसर रोग से पीड़ित होने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। जहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया था। 27 जुलाई को उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर जेके कैंसर संस्थान रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भी आ गए। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि कैंसर की बीमारी के चलते वृद्ध कैदी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।