फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly farmer guarding his field murdered.

Jalaun News: खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की हत्या

Tue, 23 Jun 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer guarding his field murdered.
फोटो - 04 मृतक गिरजा शंकर तिवारी की फाइल फोटो।
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में नलकूप पर सो रहे वृद्ध किसान की सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह खेत पर बने नलकूप के पास चारपाई पर उनका रक्तरंजित शव मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव निवासी गिरजा शंकर तिवारी (75) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पास लगभग 16 बीघा कृषि भूमि है, जिसमें इस समय चरी और धान की फसल बोई गई है। खेत में लगे नलकूप की रखवाली के लिए वह अक्सर रात में वहीं रुकते थे। रविवार रात भी वह खेत पर सोने गए थे।
विज्ञापन

पुत्र राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह काफी देर तक पिता के घर न लौटने पर वह उन्हें देखने खेत पहुंचे। वहां चारपाई पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटनास्थल के पास चकरोड पर खून से सना डंडा भी बरामद हुआ। किसान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी, जिससे हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई है तथा फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो - 04 मृतक गिरजा शंकर तिवारी की फाइल फोटो।

फोटो - 04 मृतक गिरजा शंकर तिवारी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed