फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ekta Pad Yatra will be taken out with the resolve of united India.

Jalaun News: अखंड भारत के संकल्प के साथ निकलेगी एकता पद यात्रा

Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ekta Pad Yatra will be taken out with the resolve of united India.
उरई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित एकता पद यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के क्रम में पद यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने दायित्व के साथ अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराएं। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो सपना साकार किया, उस भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में पदयात्रा सार्थक भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

18 नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा ग्राम औंता से शुरू होकर सोम गार्डन, जगदेवपुर में संपन्न होगी। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। बैठक में पद यात्रा के स्वागत स्थल, मार्ग, जनसंपर्क अभियान, व्यवस्था व संचालन आदि तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, ऊषा गुप्ता, अग्निवेश चतुर्वेदी, रेखा वर्मा, विवेक कुशवाहा, रविंद्र प्रताप, रामानुग्रह राजावत, पुष्पेंद्र सेगर, मनोज यादव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed