फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Eight people sent for random investigation

रेंडम जांच के लिए भेजे गए, आठ लोग

Thu, 16 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eight people sent for random investigation
कदौरा क्षेत्र के गांव से एंबुलेंस बाहर से आए लोगों को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। कदौरा कस्बे में बने क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने चार लोगों को रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा ब्लाक के अलग-अलग गांवों में दो दिन में अन्य प्रदेशों से पहुंचे चार लोगों को भी रेंडम जांच के लिए भेजा गया। बताते हैं कि यह लोग बिना बताए अपने घरों में क्वारंटीन हो गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को एसडीएम कौशल कुमार ने गफूर खान महाविद्यालय के क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में रह रहे लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान वहां क्वारंटीन लोगों ने बताया कि कस्बे में कई अन्य लोग भी बाहर से आए थे, लेकिन वे लोग बिना बताए अपने घरों में चले गए है। इस जानकारी के बाद एसडीएम ने थाना पुलिस को निर्देश दिए कि कस्बे में अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पहचान कर सभी को क्वारंटीन किया जाए। एसडीएम ने सेंटर में रह रहे चार लोगों को रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं सूचना मिलने पर क्षेत्र के गांवों में पहुंची टीम ने घरों में क्वारंटीन चार लोगों को रेंडम जांच के लिए भेजा। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग दो दिन पहले बाहर से आए हैं और बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराए ही अपने घरों में ही क्वारंटीन थे, जिन्हें गुरुवार को रेंडम जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

गुजरात से जिले में पहुंचे पांच मजदूर
कालपी। गुरुवार को कालपी कस्बे के मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी पांच व्यक्ति गुजरात के बड़ौदा से कालपी स्थित घर आ गए। सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। श्रमिकों ने एसडीएम को बताया कि लॉकडाउन के कारण काम धंधा बंद हो गया, जिसके चलते अपने घर कालपी लौटना पड़ा। वह खाद्य सामग्री वाले ट्रकों के माध्यम से यहां तक आए हैं। एसडीएम कौशल कुमार ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया व पांचों लोगों को कस्बे में स्थित क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। एसडीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे को क्वारंटीन सभी लोगों का खाने पीने तथा नाश्ते का बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए है। एसडीएम ने बताया कि पांचों लोगों को रेंडम जांच के लिए भी उरई मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। ईओ सुशील कुमार व चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार ने पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से लौटे लोगों के लिए गए नमूने
उरई। जिला अस्पताल में गुरुवार को बाहर से लौटे 26 लोगों की जांच की गई और उनके नमूने लेकर परीक्षण के लिए झांसी भेजे गए। इसी तरह राजकीय मेडिकल कालेज में भी 32 बाहरी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। चिकित्सकों ने उनके फार्म भरवाकर गांव में बने क्वारंटीन सेंटरों में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed