{"_id":"69adc067a879e7ff8b0bb64e","slug":"efforts-to-provide-water-by-connecting-a-line-to-another-tube-well-have-begun-orai-news-c-224-1-ori1005-141352-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दूसरे नलकूप से लाइन जोड़कर पानी देने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दूसरे नलकूप से लाइन जोड़कर पानी देने की कवायद शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर के तिलक नगर और सदनपुरा मोहल्ले में लगा नलकूप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। नलकूप का बोर फेल हो जाने से करीब दो हजार की आबादी को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति ठप होने से लोगों के घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हो गया था।
स्थिति को देखते हुए नलकूप विभाग और प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है।
खराब नलकूप की पाइप लाइन को दूसरे नलकूप से जोड़कर मोहल्लों में पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। इसके साथ ही जरूरत वाले स्थानों पर टैंकर भेजकर भी लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि समस्या कुछ हद तक कम हो सके।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार खराब नलकूप से कुछ दूरी पर दूसरी बोरिंग कराई जा रही है। नई बोरिंग चालू होने में अभी चार से पांच दिन का समय लग सकता है। तबतक लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे ही पानी की आपूर्ति दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नई बोरिंग चालू कराई जाए ताकि आगे इस तरह की परेशानी से बचा जा सके। फिलहाल मोहल्ले के लोग सीमित जलापूर्ति के सहारे काम चला रहे हैं।