फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ee-sanjeevanee ep se ilaaj mein jila pradesh mein doosare sthaan par

ई-संजीवनी एप से इलाज में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Fri, 09 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
ee-sanjeevanee ep se ilaaj mein jila pradesh mein doosare sthaan par
उरई(जालौन)। कोरोना काल में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से संचालित ई-संजीवनी एप का लाभ अस्पताल जाने में असमर्थ लोग उठा रहे हैं। ई-संजीवनी एप से इलाज के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डीसीपीएम डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल में घर के नजदीक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 50 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ई-संजीवनी एप के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श और सेवाएं दे रहे हैं। गोरखपुर, बनारस, केजीएमयू लखनऊ, एसजीपीआई लखनऊ और मेडिकल कालेज झांसी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को ई-संजीवनी एप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इस पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (उप केंद्र) में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने लोगों को ई- संजीवनी एप के लाभ बताते हुए मोबाइल में एप डाउनलोड कर स्वास्थ्य सेवाएं लेने का अभियान चलाया। अब बड़ी संख्या में लाभार्थी इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. बीएम खैर ने बताया कि यह एप सफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जपाइगो संस्था के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विकास ने बताया कि ई-संजीवनी एप से इलाज के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पिछले महीने जिले का पांचवां स्थान था। अक्तूबर में दूसरा स्थान हासिल किया है। मेरठ 12274 ओपीडी के साथ पहले स्थान पर है। जालौन 7639 ओपीडी के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 15 लोग रोजाना डाउन लोड कर रहे एप
कदौरा ब्लाक के चमारी में तैनात सीएचओ भारती ने बताया कि पहले लोग ई-संजीवनी एप की सेवा के नाम पर कई सवाल करते थे। समझाने पर लोगों ने इस सेवा का लाभ लिया। रोजाना 10 से 15 लोग ई-संजीवनी एप को डाउन लोड कर लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed