फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Education torches are being burnt for just one rupee

सिर्फ एक रुपये में जला रहे शिक्षा की मशाल

Sat, 10 Apr 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Education torches are being burnt for just one rupee
संस्था में पढने वाले बच्चे सामूहिक रुप से - फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। कहावत है कि विद्या दान देने से बढ़ता है और इसी पर अमल करते हुए कुठौंद क्षेत्र गिगौरा गांव निवासी युवा आनंद प्रजापति स्वयं तो सिविल सर्विस की तैयार कर ही रहे हैं, साथ साथ वे अपने गांव और आसपास के अन्य गांव के बच्चों को भी शिक्षित कर रहे हैं। इसके बदले प्रत्येक बच्चे से प्रति माह सिर्फ एक रुपये शुल्क लेते हैं। यह शुल्क भी ब्लैक बोर्ड, आवश्यक स्टेशनरी के खर्च के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी पास आनंद कुछ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मदद करते हैं।
विज्ञापन

आनंद ने बताया कि फिलहाल उनके घर पर ही इस वक्त कक्षा एक से 12 वीं तक के करीब 50 बच्चे पढ़ने आते हैं। लॉकडाउन के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए उन्होंने करीब साल भर पहले उन्हें पढ़ाने का काम शुरू किया था, वह आज भी चल रहा है। बच्चों के प्रत्येक सप्ताह टेस्ट भी लिए जाते हैं। बीच-बीच में क्षेत्र के बीडीओ संदीप यादव इन मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाते हैं। पढ़ाई के साथ साथ वे कुछ समय निकालकर बच्चों को खेलकूद के लिए भी प्रेरित करते हैं। इसके अलावा कुछ युवा प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी मदद लेने आते हैं। इनमें विनय कुमार ने हाल ही में रेलवे की परीक्षा दी है। उन्होंने एक संस्था भी बना रखी है, जिसका नाम पढ़ो, पढ़ाओ, जीवन बढ़ाओ रखा गया है।
विज्ञापन

कक्षा सात की छात्रा पूजा का कहना है कि पहले बच्चों के सामने बोलने में झिझकती थी, जबसे संस्था में पढ़ने आने लगी, तबसे ज्ञान बढ़ा तो अब बोलने में झिझक भी खत्म हुई है। कक्षा 6 के छात्र ऋषि के मुताबिक दिन भर खेला करते थे तो मम्मी ने पढ़ने के लिए यहां भेज दिया। अब पढ़ाई में मन लगने लगा है और सड़क पर कंचे खेलना भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed