{"_id":"62aa23d8b9be77297904848a","slug":"education-school-dios-bsa-dm-orai-news-knp7025538132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर की जाए कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों पर की जाए कार्रवाई
विज्ञापन
आरटीई के अंतर्गत आनलाइन लाटरी निकालती डीएम चांदनी सिंह।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के अंतर्गत आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के बच्चों की निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए डीएम चांदनी सिंह की मौजूदगी में आनलाइन लाटरी निकाली गई। लाटरी में 112 बच्चे चयनित हुए। डीएम ने निर्देशित किया कि इन सभी बच्चों का निजी स्कूलों में दाखिला कराया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों के साथ भेदभाव न हो। आरटीई का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
जिला समन्यवक सामुदायिक शिक्षा श्यामजी गुप्ता ने बताया कि पहले चरण की लाटरी 30 मार्च को निकाली गई थी। इस चरण में 366 आवेदन आए थे, जिसमें 331 आवेदन सही पाए गए थे। 35 आवेदन निरस्त हुए थे। इसमें 259 बच्चों का दाखिला कराया गया था। दूसरे चरण की लाटरी 24 अप्रैल को निकाली गई। इसमें 341 आवेदन आए थे, जिसमें 280 आवेदन सही पाए गए थे। 61 आवेदन निरस्त हुए थे। इसमें 184 बच्चों का दाखिला कराया गया था। तीसरा चरण की लाटरी बुधवार यानी 15 जून को निकाली गई। इसमें 158 आवेदन आए थे। इसमें 135 आवेदन सही पाए गए थे। 23 आवेदन निरस्त हुए थे। उन्होंने बताया कि जिले में 403 विद्यालय आरटीई के तहत पंजीकृत है। इस दौरान प्रभारी बीएसए मुक्तेश कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे भी मौजूद रहे।
------------------
परिषदीय स्कूल आज से खुलेंगे
उरई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय गुरुवार यानी 16 जून से खुलेंगे। समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह समय से विद्यालय पहुंचे और शैक्षिक सत्र में नियोजित गतिविधियों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें। डीएम चांदनी सिंह ने भी जिला एवं ब्लाक स्तर पर गठित टास्क फोर्स को निर्देशित किया कि वह स्कूलों का निरीक्षण करें और शैक्षिक माहौल बेहतर बनाए। बीएसए ने बीईओ को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बच्चों की यूनीफार्म, साफ सफाई, मध्याह्न भोजन, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के नामांकन बढ़ाने और विद्यालय की सुविधाओं पर काम करना है। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर कमेटियां बनाई गई है। बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि गुरुवार को विद्यालय खुल रहे हैं। बीईओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)