{"_id":"5e03a9578ebc3e87ce3eb124","slug":"education-orai-news-knp5344146110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानी का आरोप, बीएसए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानी का आरोप, बीएसए निलंबित
विज्ञापन
उरई। ट्रांसफर और पोस्टिंग में मनमानी के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शाही को निलंबित कर दिया गया। शासन ने उन्हें फिलहाल बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ में अटैच कर दिया। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया।
शासन स्तर पर शिकायत की गई थी कि अगस्त 2017 में तैनाती के बाद बीएसए शाही ने विभिन्न विकासखंडों में 73 प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निलंबित किया। जिसमें वर्ष 2017 में 13, वर्ष 2018 में 34 और वर्ष 2019 में 26 शिक्षकों को निलंबित किया गया। इन निलंबित 73 शिक्षकों में 11 को छोड़कर 62 शिक्षकों को विभिन्न अवधियों में बहाल कर दिया गया। निलंबित शिक्षकों में 45 शिक्षकों को उनके तैनाती वाले विद्यालयों में बहाल करने की बजाय दूसरे विद्यालयों में तैनाती की गई। 35 शिक्षकों का तो ब्लाक बदलकर मनचाहे विद्यालय में तैनाती की गई।
शासन ने इसकी जांच झांसी मंडल के सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक को दी थी। इस पर एडी ने पाया कि निलंबन बहाली के बीच में बीएसए राजेश कुमार शाही ने कदाचार किया है। एडी बेसिक की रिपोर्ट के बाद मंगलवार की देर शाम बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आनंद कुमार सिंह ने उन्हें निलंबित कर शिक्षा निदेशक कार्यालय में अटैच कर दिया। बता दें कि निलंबित बीएसए को उनके कार्यकाल के दौरान दो तीन बार विभाग की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। फिलहाल उनके स्थान पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है। जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि फिलहाल बीएसए का चार्ज का डीआईओएस भगवत पटेल को सौंपा गया है। प्रयास किया जाएगा कि जल्द ही बीएसए की भी तैनाती हो जाए।