फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Education is awakening differently by teaching free of cost

Jalaun News: निशुल्क पढ़ाकर शिक्षा की अलग जगा रहीं अलख

Fri, 05 May 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 05 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Education is awakening differently by teaching free of cost
फोटो - 31 बच्चों को पढ़ातीं खुशी सैनी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आटा। गरीब बच्चों को दो घंटे निशुल्क शिक्षा देकर शिक्षित करने से उद्देश्य से इटौरा गुरु निवासी खुशी पिछले दो वर्षो से शिक्षा की अलख जगा रही हैं। 10 बच्चों से पढ़ाई की शुरूआत करने वाली खुशी की कक्षा में अब 30 से अधिक बच्चे महत्वपूर्ण विषय सीख रहे हैं।
कदौरा ब्लॉक के इटौरा गुरु निवासी 22 वर्षीय खुशी सैनी बच्चों को पढ़ाने के अलावा व्यायाम, योग आदि का अभ्यास भी कराती हैं। इटौरा इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहीं खुशी बताती हैं कि जब वह हाईस्कूल में थीं तो स्कूल से लौटने के दौरान देखती थीं कि गांव के गरीब तबके के कुछ बच्चे पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन रुपयों के अभाव में वह पढ़ाई नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने उन बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया और अपने माता पिता से बात की और बच्चों के माता पिता से संपर्क किया शुरुआती समय में 10 बच्चों से शुरूआत करने वाली खुशी की कक्षा में अब 30 से अधिक बच्चे विभिन्न विषयों की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी ने बताया कि छुट्टी के दिन वह अपनी कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चों को योग व व्यायाम की करवाती हैं जिससे बच्चे दिमाग से भी स्वस्थ्य रहें। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षा देकर उन्हें बुनियादी रूप से मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed