फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   education,inspaction,orai news

बीएसए के निरीक्षण में मिलीं खामियां, वेतन रोका

Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
education,inspaction,orai news
मंडैया अंगदेला का निरीक्षण करते बीएसए प्रेमचंद यादव। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में माधौगढ़ व रामपुरा ब्लाक में संचालित स्कूलों में शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत पर शुक्रवार को बीएसए ने दो दर्जन से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें गैरहाजिर मिले 17 शिक्षकों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। जो विद्यालय बंद मिले, उनके पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया। प्राइमरी स्कूल रिठौरा में तैनात शिक्षिका कीर्तिलता तो दो साल से स्कूल ही नहीं जा रही थी। उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने शुक्रवार को दोनों ब्लाकों के करीब 25 स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वे कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रजपुरा में पहुंचे, यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक कमलेश दीक्षित गैरहाजिर मिले। पड़कुला विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक तिवारी, शिक्षिका आभा, प्रियंका, ब्रजेंद्र, शिक्षामित्र रणवेंद्र पाल, मधुबाला गैरहाजिर मिली। प्राइमरी स्कूल कुरसेड़ा व लक्ष्मणपुरा बंद मिला। सविलियन स्कूल कुरसेड़ा में प्रधानाध्यापिका साधना तिवारी, दिव्य ज्योत्सना गैरहाजिर मिले। प्राइमरी स्कूल कुसेपुरा में प्रधानाध्यापक प्रिंस मिश्रा, शिक्षामित्र भीमराव गैरहाजिर मिले। उच्च प्राथमिक स्कूल कदमपुरा में प्रधानाध्यापक विनय शंकर, प्राइमरी स्कूल राठौरनपुरा में प्रधानाध्यापक रमन मिश्रा, शिक्षक अनुज मिश्रा, शिक्षामित्र रंजीत गैरहाजिर मिले। प्राइमरी स्कूल रिठौरा में शिक्षिका कीर्तिलता गैरहाजिर मिली। प्राइमरी स्कूल सिद्धपुरा में शिक्षक आशुतोष पटेल, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धपुरा अनुदेशक सतीश के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अलावा बीएसए ने प्राइमरी स्कूल चितौरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिहौनी, राठौरनपुरा, प्राइमरी स्कूल नरौल, कदमपुरा, मड़ैया अंगदेला, संदरपुरा, भैलावली, निनावली, मुरलीपुरा, भीकमपुरा निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि निनावली और जखेता आदि कुछ विद्यालयों को लेकर जो शिकायतें मिली थी, वे गलत पाई गई। उक्त दोनों विद्यालय सुचारु से चलते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed