फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dust damages crops, planted jams

धूल से फसलों को नुकसान, लगाया जाम

Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dust damages crops, planted jams
जाम लगा किसानों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
कोटरा। जर्जर सड़क से उड़ने वाली धूल से आसपास के खेतों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने गुरुवार की दोपहर उरई कोटरा मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि मौरंग खदान को आने जाने वाले ट्रकों के कारण ही सड़क का बुरा हाल है। इससे उन्हें हर साल नुकसान का सामना करना पड़ता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों की बात एसडीएम से कराई, तब जाकर करीब पांच घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही।
विज्ञापन

बता दें कि कोटरा के बरसार मोड़ से कोटरा थाने तक सड़क पक्की न होने से बड़े वाहनों के चलने से उड़ने वाली धूल से किसानों की फसलें खराब हो रही है। जिससे आक्रोशित बरसार, कमठा, कोटरा, गोरन के लगभग दो सैकड़ा किसानों ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे उरई कोटरा मार्ग पर आड़ी तिरछी मेजें लगाकर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगने से बालू खदानों पर आ जा रहे ट्रक व अन्य छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में ही खड़े हो गए। सूचना पाकर कोटरा थानाध्यक्ष सुधांशु पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। वहीं किसान उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उरई कोटरा मार्ग पर ग्राम बरसार से कोटरा थाना मोड़ तक तीन किलोमीटर कच्ची सड़क दो वर्षों से पड़ी हुई है, इसी कच्ची सड़क से प्रतिदिन बालू खदानों से सैकड़ों ट्रक आते जाते हैं। इससे दिन रात धूल उड़कर खेतों में खड़ी फसलों पर जाती है और उन्हें नुकसान पहुंचाती है। कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर में देर शाम सात बजे के आसपास इंस्पेक्टर ने अपने फोन से किसानों की बात एसडीएम सतेंद्र कुमार से कराई। एसडीएम ने किसानों को आश्वसन दिया है कि वे मौरंग के ठेकेदारों को निर्देश देंगे कि फिलहाल सड़क पर बजरा डालकर पानी का रोजाना छिड़काव किया जाए। इतना ही नहीं अधिकारियों से वार्ता से रोड को फिर से बनवाने का भी प्रयास किया जाएगा। तब जाकर कहीं रात आठ बजे के आसपास जाम हटा और वाहनों का रेंगना शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed