फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dussehra made a get-together party platform

दशहरा मिलन समारोह भाजपा का मंच बना

Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 12 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dussehra made a get-together party platform
कुठौंद में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बुधवार को कुठौंद में आयोजित दशहरा मिलन समारोह भाजपा का चुनावी मंच बन गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व उनके पति दयाशंकर सिंह ने क्षत्रिय समाज को एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया तो वहीं बसपा को रोकने के लिए भाजपा को विकल्प बताया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के चित्र के सामने
विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इसके बाद स्थानीय क्षत्रिय नेताओं ने समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। युवाओं से कहा गया कि वह नशे से दूर रहकर समाज का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष स्वाति सिंह व विशिष्ट अतिथि दयाशंकर सिंह का क्षत्रिय समाज ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने समाज
विज्ञापन


के लोगों से कहा कि उन्हें एकजुट रहकर बसपा को सबक सिखाना है। दयाशंकर सिंह ने क्षत्रियों के बीच में कहा कि उन्होंने कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की थी। इसके बावजूद माफी मांग ली। यह मेरे संस्कार थे लेकिन बसपा के नेताओं ने मेरी नाबालिग बेटी, पत्नी के लिए जो अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया उससे उनकी मानसिकता सामने आ गई। भाजपा ने मुझे निकाल
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया और जब मेरी पत्नी सामने खड़ी हुई तो क्षत्रिय समाज ने ही उनका साथ दिया। भाजपा ने उन्हें भले ही पार्टी से बाहर कर दिया हो लेकिन उनके दिलोदिमाग से भाजपा अलग नहीं हुई


है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज सिंह ने की, संचालन विक्रमादित्य सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक केेशव सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र सिंह राजावत,गिरेंद्र सिंह,गजेंद्र सिंह सेंगर, शीतल सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अंशुमन सिंह सेंगर ने आखिरी में सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed