फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   During the week, 70 complaints sort out

हफ्ते भर में निपटेंगी 70 शिकायतें

Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
During the week, 70 complaints sort out
कलेक्ट्रेट में किसान दिवस पर बैठक लेतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि जनपद में किसान सूखे की मार से जूझ रहे हैं, ऐसे मेें किसानों को शासन-प्रशासन से मदद की दरकार है। इस दौरान किसानों 70 शिकायतें कीं जिनका डीएम संदीप कौर ने एक सप्ताह के भीतर समाधान कराने
विज्ञापन


के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई। बैठक में डीएम ने तालाबों को शीघ्रता से भरवाए जाने के भी निर्देश दिए। किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी दी कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 40 शिकायतों में 21 का निस्तारण करा दिया गया है। शेष का निस्तारण जल्द कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान वन विभाग के
विज्ञापन


अधिकारियों को किसानों को मांगी गई सूचनाएं जल्द देने को कहा गया। भाकियू नेता बलराम सिंह लंबरदार ने अवगत कराया कि कोंच तहसील के पनियारा सोसायटी के जेडीसी बैंक के द्वारा बीमा क्लेम नहीं भेजा रहा हैैं। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि उद्यान विभाग के कटीले तारों की बाड़ कराई जाए और प्याज की खेती को बढ़ावा देने के साथ मंडी में बिक्री
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने गांव में जाकर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार ने खेत तालाब योजना केे अंतर्गत खुदवाए गए तालाबों की स्थिति की जानकारी दी। बताया कि 87 तालाब खुद चुके हैं। 31 तालाबों पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए किसानों का चयन किया

जा चुका है। अधिशासी अभियंता बेतवा नहर ने जानकारी दी कि नहरें चला दी गईं हैं। किसानों से मांग की है कि नहरों में फुलगेज से पानी छोड़ा जाए। नहरों से तालाबों को भरे जाने के लिए डीएम संदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि नहरों का पानी महेबा  व कदौरा विकास खंड में न पहुंचने को

देखते हुए प्रत्येक राजकीय नलकूप से प्रतिदिन एक तालाब भराने की सूचना से उन्हें अवगत कराएं।  इस दौरान किसान नेताओं ने किसानों से क्रेडिट कार्ड के नाम पर लिए जाने वाले


सुविधा शुल्क का मामला भी रखा, इस पर डीएम ने अग्रणी बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वह शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करें कि नियमों को ताक पर रखकर काम करने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम आनंद कुमार केे अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed