{"_id":"95ccb664096d9efd46cbfbe8e9273f61","slug":"during-the-voting-on-every-inch-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सभी छह ब्लाकों में चप्पे-चप्पे
विज्ञापन
पर पुलिस मुस्तैद रही। गड़बड़ी की आशंका वाले तीन ब्लॉकों नदीगांव, कुठौंद व
महेबा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई। बेरीकेडिंग के बाद सिर्फ
मतदाताओं को जाने की इजाजत थी। साथ ही मतदेय स्थल से 200 मीटर दूरी तक सभी
प्रतिष्ठान पुलिस ने बंद करवा दिए थे। हर मतदेय स्थल के साथ प्रशासनिक
व पुलिस अधिकारी पैनी समर्थकों पर भी नजर रखे थे। एसपी, एएसपी, सभी सीओ व कोतवाल घूम-घूमकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। रविवार को जिले के छह ब्लाकों में प्रमुख पदों के लिए चुनाव हुए। नदीगांव, कुठौंद व महेबा के संवेदनशील होने के कारण मतदान केंद्रों पर पीएसी भी तैनात रही। एसपी एन कोलांचि भी अपने लाव लश्कर के साथ बूथ पर पहुंचे और सुरक्षा का
जायजा लिया। कुठौंद में सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, सीओ जालौन कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन, सिरसाकलार थानाध्यक्ष एसएस राठौर सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। मतदाताओं को तीन सुरक्षा चक्रों से
गुजरना पड़ा। पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसी तरह नदीगांव में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। किसी भी मतदाता के साथ अनहोनी न होने पाए इसके लिए पुलिस ने पूरे इंतजाम किए थे। वहीं महेबा ब्लाक में भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शेष तीन ब्लाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।