{"_id":"634312d5f89b8a0f1c5ed3b8","slug":"during-eid-miladunnabi-two-teenagers-got-scorched-after-being-hit-by-a-high-tension-line-while-waving-the-flag-one-died-orai-news-knp722433119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो किशोर झुलसे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो किशोर झुलसे, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ईद मिलादुन्नबी के दौरान शनिवार रात करसना रोड पर जश्न मना रहे किशोरों का झंडा ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में छू गया। झंडे में करंट उतरने से उसे पकड़े एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान रोड स्थित कब्रिस्तान के पास देर रात ईद मिलादुन्नबी की शाम का जश्न मनाया जा रहा था। इस बीच करसान रोड निवासी उवैस (15) व फहीम उर्फ कल्लू (13) हाथ में ऊंचा झंडा लहराते हुए निकले।
झंडे का ऊपरी सिरा हाईटेंशन लाइन में छू जाने से करंट झंडे में उतर आया।
इससे दोनों किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दोनों किशोरों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उवैस को मृत घोषित कर दिया। फहीम को बड़े अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतक का शव दफना दिया। उवैस के परिजनों ने बताया कि वह पांच भाई बहन था।
बेटे की मौत से पिता लाल मियां, मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
छोटी सी लापरवाही जान पर बन आई
शहर में जुलूसे मोहम्मदी की पूर्व सूचना पर रविवार को विद्युत विभाग ने जुलूस निकलने वाले रूट पर ऐसी ही घटनाओं से बचने के लिए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। शनिवार की रात हुई घटना में किशोरों की छोटी सी लापरवाही ने ही उनमें से एक किशोर की जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त किशोर हाथ में झंडा लहराते हुए वहां से गुजरे तो कुछ लोगों ने उन्हें बिजली के तारों से संभलने के लिए कहा था। इसके बाद भी किशोर जश्न में इस कदर मशगूल हुए कि हादसे को दावत दे बैठे।
हुई तेज आवाज, मातम में बदल गया जश्न
लोगों ने बताया कि सड़क पर जश्न का माहौल था। लोग हाथों में झंडे लहराते हुए इधर उधर गुजर रहे थे। सड़क पर काफी चहल पहल भी थी। तभी करसान रोड पर तेज आवाज और रोशनी हुई। सभी लोग घटना स्थल की तरफ भागे तो किशोरों को झुलसा हुआ सड़क पर पड़ा पाया। कुछ ही देर में इस हादसे की खबर पूरे नगर में फैल गई, जिससे जश्न का माहौल मातम में बदल गया। इसके बाद सड़क पर भीड़ भी कम दिखी।