फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Due to closure of Shergarh bridge, people are crossing it by walking two km

Jalaun News: शेरगढ़ पुल बंद होने से दो किमी पैदल चलकर पार कर रहे लोग

Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to closure of Shergarh bridge, people are crossing it by walking two km
उरई(कुठौंद)। यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल को लोड बियरिंग टेस्ट के चलते तीन सितंबर तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को एक ओर दीवार बना देने से भीषण गर्मी में लोग फांदकर निकलने के लिए मजबूर दिखे। वह दो किलोमीटर पैदल चलकर पुल को पार कर औरैया पहुंचे। लोगों का कहना है कि अगर वह यह रास्ता नहीं अपनाएंगे तो उन्हें 90 किलोमीटर (अप-डाउन) का चक्कर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यमुना पर बने शेरगढ़ घाट स्थित पुल की सातवीं और आठवीं स्पैन की आठ बियरिंग को बदलने का काम एएम बिल्डर, बरेली कंपनी को सौंपा गया है। लगभग चार करोड़ 50 लाख 67 हजार रुपये की लागत से यह मरम्मत कार्य 15 जुलाई से शुरू हुआ। एक माह बाद पुल की बियरिंग बदलने के बाद हाल ही में पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन गुरुवार को इसे दोबारा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन




अधिकारियों का कहना है कि लोड बियरिंग टेस्ट के चलते तीन सितंबर तक इसे बंद कर दिया गया है। गुरुवार को पुल बंद होने के बाद भी लोग दीवार को फांदकर पुल से गुजरने को मजबूर हो गए। सैंकड़ों की संख्या में लोग बच्चों को कंधों पर बैठाकर जाते हुए दिए, तो कुछ लोग सिर पर सामान की पोटली लेकर औरैया जाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जब एक माह के लिए पुल को बंद किया गया था तो उसी दौरान और पांच दिन बंद कर दिया होता तो उन्हें परेशान नहीं होना पड़ता। अब इतने रुपये नहीं है, कि बीस रुपये किराये के एवज में तीन सौ रुपये खर्च करें। इससे पैदल पुल को पार कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बाद भी लोग दो किलोमीटर के रास्ते को पैदल पार कर रहे थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed