{"_id":"698f6f00949ff905be063227","slug":"drunk-man-falls-outside-his-house-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-140436-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शराब के नशे में घर के बाहर गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शराब के नशे में घर के बाहर गिरा व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। घर के बाहर खड़ा व्यक्ति जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी महेश (50) बृहस्पतिवार को घर के बाहर खड़े थे। अचानक गिरकर वह अचेत हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह शराब के लती थे, रोजाना शराब पीकर वह मोहल्ले वालों के साथ झगड़ा किया करते थे।
उनके पुत्र दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। व्यक्ति की मौत से पत्नी सुमन देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)