फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drivers taking out the rebar ten feet in the trolley

Jalaun News: ट्रॉली में सरिया दस फीट बाहर निकाल कर ले जा रहे चालक

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drivers taking out the rebar ten feet in the trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुरा। नगर में नियमों को ताक पर रख कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया लादकर लोग जा रहे हैं। जिससे दुर्घटना होने की भी आशंका भी बनी रहती है। सरिया, बांस व अन्य सामग्री लदे वाहनों के पीछे चलना राहगीरों के लिए खतरे से खाली नहीं है। कई बार इन ट्रैक्टर-ट्रॉली से होने वाले हादसों से बच भी चुके है।

कस्बे में सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए ऐसे वाहनों को देखा जा सकता है। इस कारण लोगों को दुर्घटनाओं के साथ साथ जान व माल का भी खतरा बना रहता है। इससे सबसे अधिक खतरा मोटरसाइकिल चालकों को रहता है। ऐसे वाहन चालकों द्वारा न तो यह सरिया किसी लाल कपड़े से ढका होता है और न ही पीछे चल रहे वाहनों को ऐसे कोई संकेतक चिन्ह लगे होते है कि जिससे वाहन चालकों को संकेत किया जा सके। वाहन चालकों के अचानक ब्रेक लगा देने से कई बार बड़े हादसे घटित हो जाते है। जबकि कस्बे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये वाहन रोजाना गुजर रहे है, तो वहीं इस ओर देखने से जिम्मेदार आंख बंद किये हुए है। कस्बे में लोहा विक्रेताओं की दुकानें संचालित हो रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में आगे व पीछे की ओर सरिया 10 से 15 फीट बाहर की ओर निकला रहता है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed