फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Driver dies due to tractor overturn

खाई में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Sat, 06 Jul 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Driver dies due to tractor overturn
कदौरा में खाई में पलटा पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। मोबाइल कंपनी का तार उतारने को आया ट्रैक्टर बैक करते समय खड्ड में जा गिरा। जिससे चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बवीना के समीप कठपुरवा तिराहे के पास गुरुवार की देर रात मजदूर मोबाइल कंपनी के तार बिछा रहे थे, तभी तार लादकर पहुंचा ट्रैक्टर बैक होने लगा और देखते ही देखते गहरे खड्ड में चला गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहा शाहिब शेख (25) पुत्र इब्राहिम शेख निवासी ग्राम दामोदरपुर थाना इस्लामपुर जिला मुसीदाबाद व हबीब शेख (22) पुत्र बुद्जमा शेख दब गए।
विज्ञापन

चीखपुकार सुन कर कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन फानन में दोनों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गई पर रास्ते में ही चालक शाहिब शेख की मौत हो गई जबकि हबीब शेख का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद का कहना है कि अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर चालक को खड्ड का पता नहीं चला, जिस कारण वह ट्रैक्टर समेत खड्ड में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed