{"_id":"68d19e9bf4422045710b47c7","slug":"driver-conductors-salary-deducted-for-not-stopping-the-bus-orai-news-c-224-1-ori1005-134953-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बस नहीं रोकने पर चालक परिचालक के वेतन से कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बस नहीं रोकने पर चालक परिचालक के वेतन से कटौती
विज्ञापन
जालौन। इशारा देने के बाद भी रोडवेज बस नहीं रोकने पर चालक और परिचालक के वेतन से सौ रुपये कटौती की गई है। मामला 31 अगस्त का है। इटावा की ओर से जाने वाली बस न रोकने पर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जांच के बाद शिकायत सही पाई जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्रवाई की है।
परिवहन विभाग की उरई, बांदा, हमीरपुर, झांसी डिपो की बसें नगर से होकर निकलती हैं। यह बसें औरैया, दिल्ली, इटावा, मथुरा के अलावा बंगरा, रामपुरा, जगम्मनपुर, कुठौंदा, रेंढ़र आदि स्थानों के साथ कानुपर, झांसी, राठ, महोबा आदि स्थानों के लिए चलती हैं। नगर से प्रतिदिन परिवहन विभाग की एक दर्जन से अधिक बसों का संचालन होता है। इसके बाद भी नगर से निकलने वाली परिवहन निगम की बसों के रुकने का कोई स्थान निश्चित नहीं है।
स्थान निश्चित न होने के कारण चालक अपनी मनमर्जी से बसों को रोकते हैं। बस चालक यदि मर्जी होती है तो रुक जाते हैं अन्यथा फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं। नगर के अशफाक राईन ने 31 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि इटावा की ओर जाने वाली रोडवेज बस को देवनगर चौराहे के पास हाथ देकर रुकने का इशारा किया था। इसके बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी। इसकी जांच के बाद एआरएम केके आर्य ने शिकायतकर्ता को लिखित रूप से अवगत कराया कि चालक व परिचालकों को प्रत्येक स्टॉप पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। चालक/परिचालक का यह पहला प्रकरण है इसलिए उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है साथ ही उनके संविदा चालक और आउटसोर्स पर तैनात परिचालक के वेतन से 100 रुपये की कटौती किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।