फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drinking water crisis in hundred houses for a month

खुदाई के दौरान टूटी पाइपलाइन, 100 परिवार एक माह से परेशान

Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in hundred houses for a month
एक माह पहले जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन टूटने से गड्ढे में इस तरह पानी भर गया था। - फोटो : ORAI
सिरसाकलार। भीषण गर्मी में सिरसाकलार के सौ परिवार एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। टूटी पाइप लाइन की अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

एक माह पहले मदारीपुर-कालपी रोड के चौड़ीकरण कार्य के दौरान जेसीबी से सड़क की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान सिरसाकलार ग्राम पंचायत की मस्जिद के पास करीब डेढ़ सौ मीटर की पाइप लाइन टूट गई। इससे करीब 100 घरों में एक माह से टंकी से आपूर्ति बंद है। लोग पानी के लिए सुबह से हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जलकल विभाग के जूनियर अभियंता आलोक कुमार का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से कार्य में व्यवधान है। आचार संहिता हटते ही आपूर्ति अतिशीघ्र शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हैंडपंपों में सभी का पानी खारा
गांव में पाइपलाइन टूटने के बाद से एक हिस्सा गांव के हैंडपंपों के सहारे है। 100 परिवार चार हैंडपंपों पर सुबह से लाइन लगाते हैं और जद्दोजहद के बाद पानी भर पाते हैं। ग्रामीणों की मानें तो चारों हैंडपंप से खारा पानी आता है।
-खारा पानी पीने को मजबूर
गांव के पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मोहल्ले में एक ही सरकारी हैंडपंप है। जिसका पानी बहुत खारा है। लगभग एक माह से खारा पानी पीने को मजबूर हैं। भारी परेशानी है।
एक घंटे लाइन में लगकर भरते हैं पानी
गांव के बालेंद्र सेंगर कहना है कि एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं हो पाई। सुबह होते ही पहला कार्य 200 मीटर दूर चल कर पानी भरने का होता है, जहां पर भी लंबी लाइन लगने के कारण एक से डेढ़ घंटा पानी भरने में ही बीत जाता है।

अधिकारियों को अवगत करा दिया है
ग्राम प्रधान दृगपाल सिंह का कहना है जब से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ है तभी पाइप लाइन टूट गई थी। इससे गांववासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed