फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Drain incomplete, pump set not operated; rainwater accumulated on the track

Jalaun News: नाली अधूरी, पंपसेट भी नहीं चला, बारिश में ट्रैक पर भरा पानी

Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drain incomplete, pump set not operated; rainwater accumulated on the track
फोटो-24-रेलवे ट्रैक पर भरा पानी। संवाद - फोटो : कबिलपुर में निकला अजगर
फोटो-24-रेलवे ट्रैक पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-25-करमेर रोड रेलवे क्रासिंग के अंडरपास में भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। लगातार दो दिन से हो रही बारिश ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के साथ ही उरई रेलवे स्टेशन के अप और डाउन ट्रैक पर पानी भर गया। प्लेटफार्म नंबर एक और तीन की अप मेनलाइन पर भी जलभराव की स्थिति रही। हालांकि इससे रेल यातायात बाधित नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक पर लंबे समय तक पानी भरा रहना रेल संरक्षा के लिहाज से गंभीर स्थिति मानी जा रही है।
मेनलाइन से पानी की निकासी के लिए जुलाई से नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य की धीमी गति और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण तेज बारिश होते ही ट्रैक पर पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। कार्यदायी संस्था को बारिश के दौरान पंपसेट चलाकर ट्रैक और नाली से पानी बाहर निकालने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन लगातार दूसरे दिन बारिश होने के बावजूद पंपसेट नहीं लगाया गया। इससे ट्रैक पर जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

ट्रैक पर पानी भरे होने की जानकारी एक यात्री ने एक्स पोस्ट के माध्यम से डीआरएम अनिरुद्ध कुमार को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त की जाए, ताकि बारिश के दौरान ट्रैक पर पानी जमा न हो और रेल यातायात प्रभावित होने की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed