फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dozens of trees uprooted by strong storm, road jammed

Jalaun News: तेज आंधी से उखड़े दर्जनों पेड़, सड़क जाम

Mon, 24 Jun 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dozens of trees uprooted by strong storm, road jammed
कोंच। नदीगांव क्षेत्र में रविवार शाम तेज आंधी पानी में सड़क किनारे के दर्जनों पेड़ टूट कर बीच सड़क पर आ गिरे। इससे कोंच नदीगांव रोड का आवागमन ठप हो गया। रूट की बसों के अलावा दर्जनों की संख्या में वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर अचानक तेज आंधी पानी आने सेमौसम सुहाना हो गया लेकिन इससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कोंच-नदीगांव मुख्य मार्ग पर ग्राम कन्हरी और कनासी के बीच सड़क किनारे लगे बबूल, चिरौल, पीपल आदि के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पुराने और बड़े पेड़ उखड़कर या टूटकर बीच सड़क पर आ गिरे। जिससे कोंच नदीगांव मार्ग पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। जैसे-तैसे जगह बनाकर दोपहिया वाहन ही गिरते पड़ते वहां से निकल पा रहे थे लेकिन बड़े वाहनों में सवार यात्री उमस भरी गर्मी में परेशान नजर आए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम सुशील कुमार सिंह को दी। उधर, आंधी से गांवों में बिजली के पोल गिरने और कच्चे घरों के छप्पर भी उड़ जाने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------



फोटो-24-बच्चे का इलाज कराए बिना लौट रही महिला। संवाद



बिना इलाज कराए लौटना पड़ा घर

रविवार दोपहर ग्राम कनासी व कन्हरी क्षेत्र में आई तेज आंधी से कोंच नदीगांव मार्ग पर गिरे पेड़ों ने सैकड़ों लोगों को परेशानी में डाल दिया। महिलाएं पैदल अपने गांवों को जाती नजर आईं। नदीगांव से अपने बच्चे को कोंच में डॉक्टर को दिखाकर जांच कराने जा रहे दंपती को रोड जाम होने के कारण बिना इलाज कराए घर लौटना पड़ा। पेड़ों से निकलने के लिए बच्चे की मां उसे गोद में लेकर काफी दूर तक चली। इस जाम में मध्य प्रदेश के भी तमाम वाहन दोनों तरफ घंटों फंसे रहे।






फोटो-25-जाम में फंसा विद्युत ट्रांसफार्मर। संवाद

ग्राम कनासी से आगे पेड़ों के टूटने से बाधित हुए रोड पर फंसे वाहनों में एक वाहन ऐसा भी फंसा नजर आया जिस पर बिजली ट्रांसफार्मर लदा हुआ था। ड्राइवर ने बताया कि नदीगांव क्षेत्र के ग्राम खजुरी का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण वहां ट्रांसफार्मर बदला जाना है। लेकिन, रास्ता जाम होने के कारण उसे वापस कोंच लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed